पटना, मार्च 5 -- विद्यापति भवन में चेतना समिति के बैनर तले समिति के संस्थापक सदस्य पंडित जयनाथ मिश्र और प्रसिद्ध आंचलिक उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती बुधवार को मनायी गयी। समिति के अध्यक्ष विवेकानन्द झा ने पंडित मिश्र और भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश प्राप्त प्रबंधक कृष्ण मोहन मिश्र ने फणीश्वर नाथ रेणु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष उमेश मिश्र, विप्रेन्द्र झा माधव, संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र झा, सतीश चंद्र झा के अतिरिक्त पूर्व सचिव विवेकानन्द ठाकुर, किशोर चौधरी, परमेश्वर झा, नितिन कुमार, उमेश मिश्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.