फड़ पर छापा, चार जुआरी गिरफ्तार
कौशाम्बी, जून 29 -- महेवाघाट थाना पुलिस ने रविवार को जुए की फड़ पर छापामारी कर चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि टिकरा से पौर कांशीरामपुर जाने वाली सड़क पर चंदा केवट की दुकान के पीछे जुआ हो रहा था। मौके से टिकरा निवासी गुलाब निषाद, बैरागीपुर निवासी राजकुमार, हिनौता निवासी राम विलास व चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी निवासी अनिल कुमार को पकड़ा गया है। मुकदमा कायम कर जमानतीय अपराध होने के कारण सभी को थाने से ही निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.