चम्पावत, दिसम्बर 21 -- बनबसा। प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बाहर से आने वाले फड़ खोखा व ठेली वालों के ऊपर बाजार में जाम लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से इन लोगों की तह बाजारी की पर्ची काटी जाती है तथा वेंडर जून ना होने के कारण यहां लोग नगर में जगह-जगह अव्यवस्थित तरीके से फड़ खोखा ठेली लगा कर बाजार में जाम लगवा देते हैं। वही बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को इस जाम की वजह से बहुत परेशानी होती है, वह बाजार में दुकानों तक पहुंच नहीं पाते हैं। जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की ओर से दो-चार दिन तक व्यवस्था बनाकर खाना पूर्ति की जाती है उन्होंने कहा कि यह बाहरी लोगों बिना जीएसटी के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.