नैनीताल, जून 12 -- नैनीताल। नगर पालिका के वार्ड-5 के सभासद जितेंद्र कुमार पाण्डे ने पंत पार्क के पारंपरिक स्ट्रीट वेंडरों के विस्थापन के खिलाफ शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पालिका के ईओ को पत्र लिखकर वेंडरों को बार-बार हटाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सभासद पांडे ने पत्र में कहा, कि पिछले 1 से 3 वर्षों से नगर पालिका प्रशासन पंत पार्क और आसपास के क्षेत्रों से फड़ व्यापारियों को लगातार हटा रहा है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार मानसिक व आर्थिक रूप से टूट गए हैं। यह भी पढ़ें- फड़ कारोबारियों को बार-बार हटाने पर नाराजगी जताई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...