फड़ आवंटन के नाम पर 15 लाख मांगने का आरोप, आढ़तियों का प्रदर्शन
रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा हाईवे स्थित बगवाड़ा मंडी में शनिवार को आढ़तियों ने प्रदर्शन कर एक व्यक्ति पर फड़ आवंटित कराने के नाम पर 15 लाख रुपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाया। आढ़तियों का कहना है कि रकम न देने पर उन्हें मंडी से हटाने और उनकी जगह किसी अन्य कारोबारी को बैठाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से मंडी परिसर में कारोबार कर रहे हैं और मंडी कार्यालय के नियमों के अनुसार समय पर सभी प्रकार के करों का भुगतान भी करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अरे! यह कैसा मंडल मुख्यालय है जहां एक मैदान तक नहीं आढ़तियों ने बताया कि मामले की जानकारी मंडी समिति सचिव को दी गई। इस पर सचिव ने स्पष्ट किया कि मंडी परिसर में किसी भी कारोबारी को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.