नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली में फटे नोट को लेकर हुए विवाद में एक 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय के साथ 2 लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की। 4 अक्टूबर को घटी इस घटना के बाद समीर ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो बनाया और जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 20 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पूर्वी दिल्ली में फटे नोट लेने से इनकार पर 2 लोगों ने डिलीवरी बॉय समीर हुसैन से मारपीट कर दी गई। मारपीट की घटना के बाद 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित तौर पर जान दे दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित आरोप जोड़े हैं।फटा न...