फटी नोट बदलने को साइबर कैफे संचालक से मारपीट
मिर्जापुर, मई 18 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में अपने खाता से रुपये निकालने गई महिला और उसके पति, साइबर संचालक में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चंदौली निवासी मनीष चौहान अपनी पत्नी को साथ लेकर राजगढ़ कूड़ी गांव रिश्तेदार के घर आया था। यहां से अपने घर वापस जाते समय नदीहार बाजार स्थित एक साइबर कैफे की दुकान पर जाकर 1700 रुपये अपने खाते से निकाला। इसमें एक 500 की नोट फटी हुई थी। मनीष ने साइबर कैफे संचालक से नोट बदलने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- खाते से फर्जी निकासी के मामले में साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.