प्रयागराज, जनवरी 14 -- प्रयागराज। संगम तट पर लगे माघ मेला में साधु-संतों के रंग निराले हैं। तरह-तरह के रूप-रंग में ये संत भक्ति की छटा बिखेर रहे हैं। इन्हीं में से सेक्टर-6 के अंतिम छोर पर सादे कैंप में रह रहे फटीचर बाबा बरबस सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कैंप के बाहर बैनर पर लिखा है-'फटीचर बाबा का राम-राम'। नाम सुनकर भले ही लोग चौंक जाएं लेकिन यही नाम उनकी सोच और साधना का सार है। 'फटीचर बाबा का राम-राम कैंप' पूरी तरह प्रभु श्रीराम के नाम को समर्पित है। इस समय यहां तीन फटीचर बाबा राम रहते हैं। न कोई मंच, न गद्दी, न आडंबर। जमीन पर साधारण ढंग से बैठे ये बाबा, मेले में घूमने वाले किसी आम श्रद्धालु जैसे ही नजर आते हैं। शिविर में प्रवेश करते ही चारों ओर राम-राम की ध्वनि गूंजने लगती है। हर कार्य से पहले राम नाम का जाप होता है। यहां तक कि बाबाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.