नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- मशरूम सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसे अलग-अलग तरह से पकाकर खाया जाता है। स्वाद में बेहतरीन लगने वाली मशरूम को पिज्जा-पास्ता में डालने के अलावा कई दूसरी तरह से पकाया जा सकता है। अगर आप मशरूम खाना पसंद करते हैं तो फिर इसकी टेस्टी सब्जी बनाकर ट्राई कर सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और रोटी-चावल या फिर नान के साथ सर्व की जा सकती है। इस सब्जी को झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं मशरूम की टेस्टी सब्जी-मशरूम की टेस्टी सब्जी बनाने की सामग्री -250 ग्राम मशरूम (आधे कटे हुए) -दो टमाटर -तीन बड़े चम्मच गाढ़ा दही -एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट - एक बड़ा चम्मच बिरिस्ता (तली हुई प्याज) -एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर -एक चम्मच धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर -आधा छोटा चम्मच हल्द...