फटाफट इलाज के लिए खजाना खोला, समान वेतन और आरक्षण; धामी सरकार की किस वर्ग को क्या सौगात
देहरादून, जून 19 -- पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने उपनलकर्मियों, राज्य आंदोलनकारियों और कर्मचारी-पेंशनरों की गोल्डन कार्ड योजना पर अहम फैसले लिए। उपनलकर्मियों को 1 मार्च 2026 से समान वेतन का लाभ मिलेगा। धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी।उपनल वालों को समान वेतन उत्तराखंड में समान कार्य समान वेतन सुविधा के दायरे में आ रहे कर्मचारियों को एक मार्च 2026 से इसका लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ, समान वेतन के लिए नई ट ऑफ डेट 15 अक्तूबर 2024 करने पर कैबिनेट ने सहमति दे दी। नई कट ऑफ लागू करने की प्रक्रिया तय करने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित सब कमेटी को सौंप दी गई है। अब तक उपनलकर्मियों को समान वेतन की सुविधा की कट ऑफ 12 नवंबर 2018 से की जा रही थी। अब नई व्यवस्था के तहत 16 हजार के करीब कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.