मधुबनी, अप्रैल 10 -- रविंद्र झा मधेपुर। मधेपुर थाने के फटकी गांव में कुछ लोगों ने एक मवेशी व्यापारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी मवेशी व्यापारी दरभंगा जिले के अलीनगर थाने के मनहर गांव का निवासी मो मुमताज(30) बताया गया है। यह घटना उसवक्त घटित हुई जब वह फटकी गांव मवेशी खरीदने आया था। जख्मी मो मुमताज का इलाज मधेपुर अस्पताल में किया गया। इस संबंध में अलीनगर थाना क्षेत्र के मनहर गांव के मो मुमताज ने मधेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें फटकी गांव के शकील मंसूरी सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.