मधुबनी, मार्च 11 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के फटकी गांव के वार्ड आठ में मंगलवार को पड़ोस के ही कुछ लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी लक्ष्मी नारायण राउत एवं रामदाय देवी का इलाज मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में किया गया। मारपीट का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जाता है। इस संबंध में घायल लक्ष्मी नारायण राउत की पत्नी रामदाय देवी द्वारा मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें फटकी वार्ड आठ के ही रामसुंदर राउत सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...