मधुबनी, मार्च 18 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाना क्षेत्र में एकबार फिर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार रात फटकी गांव में एक घर से चोरों ने पांच लाख रुपए से अधिक की सम्पतियों पर हाथ साफ किया। फटकी गांव के वार्ड 11 निवासी सूर्य नारायण राउत के घर में चोरी की घटना घटित हुई। गृहस्वामी पति-पत्नी घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे। अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिर कमरे में गोदरेज, दो ट्रंक, ब्रीफकेस आदि तोड़कर सोने का नथिया, बाली, चेन, चांदी का हसुली सहित अन्य कीमती सामान व पांच हजार रुपए नगद लेकर चम्पत हो गया। घटना को इस कदर अंजाम दिया गया है बगल के कमरे से सोए गृहस्वामी को भनक तक नहीं लगी। बुधवार अहले सुबह नींद टूटने पर गृहस्वामी को चोरी के वारदात की जानकारी मिली। इस संबंध में पीड़ित सूर्य नारायण रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.