कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव की एक युवती ने रविवार को परिजनों की फटकार से आहत होकर जहर खा लिया। कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में चेकअप कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। धाता थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी सुरेश किसानी करते हैं। रविवार की सुबह उनकी 18 वर्षीय बेटी नेहा का किसी बात को लेकर परिजन से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर नेहा ने खेतों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वाले युवती को लेकर कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल-बेहाल है। चर्चा है कि परिवार वाले युवती के आत्महत्या के पीछे सही कारण को...