मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में एप्लाइड साइंसेज और मानविकी विभाग की ओर से आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने फजी मॉडल के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं में डॉ स्नेहाशीष चक्रवर्ती, डॉ शंभूशरण शामिल रहे। सह संयोजक डॉ अमित वर्मा ने बताया कि एक्सपर्ट व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को गणित के विविध और महत्वपूर्ण क्षेत्रों का गहरा ज्ञान प्राप्त हुआ। संयोजक डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि इस तरह के व्याख्यान शिक्षकों और शोधार्थियों की वैचारिक नींव को मजबूत करने में मदद करेगा। विभागाध्यक्ष फार्मेसी डॉ. संजय कुमार ने प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आयोजन सचिव प्रोफेसर अतुल गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.