फजीहत के बावजूद सत्ता के लिए चुप है कांग्रेस : प्रभाकर
रांची, जुलाई 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि सत्ताधारी गंठबंधन में कांग्रेस की फजीहत लगातार हो रही है, लेकिन सत्तालोलुपता में उसे गंठबंधन छोड़ने का साहस नहीं। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में करारी हार और वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार के बावजूद कांग्रेस चुप है। गंठबंधन के भीतर कांग्रेस की चुप्पी उसकी बेबसी उजागर करती है। कैबिनेट में नंबर दो के ओहदे वाले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को अपनी सुरक्षा वापस करने जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा है। वित्त मंत्री को जहां अन्य मंत्रियों ने निशाना बनाया, वहीं उनके पत्र का डीजीपी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाना भी गंभीर मामला है। उल्टा उनका सुरक्षा वाहन वापस लेने के लिए उनके ही विभाग के संयुक्त सचिव ने पत्र लिख दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.