हाथरस, अप्रैल 18 -- हाथरस, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ (सीएचसी) पर तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर का साथी कर्मचारी का नाम लेकर बिना पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक की शिकायत निस्तारण कराने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर जब सवाल उठने लगे तो विभाग हरकत में आया। अब एमओआईसी द्वारा लगभग एक दर्जन पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया एक ऑडियो वायरल हुआ था। बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ (सीएचसी) पर तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा अपने एक साथी कर्मचारी नाम लेकर शिकायतकर्ता से शिकायत का निस्तारण कराए जाने को लेकर बातचीत कर रहा है। यह भी पढ़ें- खजौली में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच, अनियमितता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.