पटना, दिसम्बर 14 -- गांधी मैदान में रविवार को सरस मेला और पुस्तक मेला में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की वजह से पूरा इलाका जाम से पट गया। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक गांधी मैदान के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शनिवार को भी यही स्थिति थी। सबसे अधिक जाम गांधी मैदान के गेट नंबर चार, पांच, छह और 10 के पास था। क्योंकि इन गेटों से मेला देखने वाले और निकलने वालों की संख्या अधिक थी। हालांकि इस इलाके में यातायात पुलिस तैनात रही पर वाहनों की संख्या इतनी थी कि कारगिल चौक से जेपी गोलंबर और रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर तक की स्थिति को संभाल पाना उनके लिए भी मुश्किल हो गया था। दोपहर में ही गांधी मैदान में सरस मेला और पुस्तक मेला में आने वालों की संख्या बढ़ने लगी थी। अपराह्न तीन बजे भीड़ अधिक होने लगी। इसे लेकर जेपी गोलंबर से रामगुलाम चौक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.