पीलीभीत, अप्रैल 25 -- अमरिया। जामिया मिलिया इस्लामिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल नई दिल्ली में आए दसवीं के परीक्षाफल में अमरिया की छात्रा फजला नूरी ने 97.42 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। अमरिया के निवासी फजला नूरी के पिता मोहम्मद फहीम और मां अफरीन बेगम ने बताया कि बेटियों को पढ़ाई जरूर करानी चाहिए। बेटियां हमारा आने वाला कल हैं। फजला प्रारम्भिक शिक्षा नीलगिरी स्कूल अमरिया से हुई। विद्यालय के प्रबंधक अवतार सिंह संधू ने फसजला की सफलता को उत्साहजनक बताया है। यह भी पढ़ें- जिला टॉप 10 में पतना की निधि मुर्मू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...