बागपत, मार्च 25 -- बिनौली। फजलपुर के मां भगवती देवी मंदिर परिसर में बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद दो दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसमें आसपास के दर्जनों गांव से आए श्रद्धालुओं ने मां भगवती के समक्ष प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी, झूलों का लुफ्त उठाया और जमकर खरीदारी भी की। पंडित उमाशंकर शास्त्री ने मंदिर परिसर में मां भगवती के दरबार में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके उपरांत भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम ने माता के दरबार में फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेंले हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। बिजवाडा, तेडा, तितरौदा, पॉइस, नंगला रवा, दरकावदा, बिनौली, जिवाना, ग्वाली खेड़ा, गढीदुल्ला आदि सहित दर्जनों गांव के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर मन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.