लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज एवं साहित्यिक संस्था लोकायतन की ओर से फगुनाहट कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनायी गईं। कपूरथला स्थित एक होटल में हुए सम्मेलन में कवियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मालविका हरिओम ने किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अम्बरीश अम्बर ने की, जबकि संचालन युवा कवि शाहबाज तालिब ने किया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान रहे।कवि सम्मेलन में डॉ. मालविका ने हिंदी का परचम हमको लहराना है, दुनिया-भर में इसका अलख जगाना है कविता से हिन्दी की महिमा का गुणगान किया। वहीं पंकज प्रसून ने समकालीन तकनीक और नई पीढ़ी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अब तो लुगाई से कहीं बेहतर है एआई, जाने क्या गुल खिलाएगी इक्कीसवीं सदी, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब जिनके मूलमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.