प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। बार एसोसिएशन बोर्ड ऑफ रेवेन्यू उप्र प्रयागराज की ओर से गुरुवार को राजस्व परिषद के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और विशिष्ट अतिथि विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह व महापौर गणेश केसरवानी रहे। कवि सम्मेलन में लोकगायिका प्रियंका चौहान ने 'फगुनवा में रंग रसि रसि बरसे', 'होली कनक भवन में खेलत सिया रघुबीर' व 'होरी में फाग मचाओ रसिया' जैसे गीतों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। गायिका के साथ ढोलक पर राजेंद्र कुमार व बैंजो पर धर्मेंद्र ने संगत की।शैलेंद्र मधुर ने 'यूजीसी का रंग लगा इस बार होली में, एसआईआर ने पकड़ी खूब रफ्तार' होली में पंक्तियां पढ़ी। मंच पर डॉ. आभा मधुर, प्रीता बाजपेई, अशोक बेशरम, वसुंधरा मिश्रा व हिना पांडेय ने भी अपनी रचनाएं सुनाई। अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.