आजमगढ़, मार्च 1 -- लालगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लालगंज नगर की ओर से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कथा वाचक दिनेशानंद महाराज,लोकगीत कलाकार नीरज पांडेय ने फगुआ गीत सुनाकर स्वयं सेवकों को थिरकने को मजबूर कर दिया । लालगंज जिला प्रचारक आलोक ने कहा कि होली का त्योहार बुरा न मानने का त्योहार है । हर कोई मन की कड़वाहट को दूर कर एक -दूसरे को अबीर लगा कर गले मिलते हैं। इस मौके पर अखिल नगर प्रचारक , विभाग व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र, जिला व्यवस्था प्रमुख चंदन , जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सत्यप्रिय , नगर कार्यवाह आदर्श ,सह नगर कार्यवाह सुशील , ओम , देव, अरुण सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता , नगेन्द्र सिंह , जयशंकर सिंह सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सह जिला कार्यवाह अतुल ने की ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.