धनबाद, मार्च 2 -- बीसीसीएल के डुमरा सामुदायिक भवन में रविवार को आजसू पार्टी ने होली मिलन समारोह हुआ। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रंगोत्सव में मुख्य रूप गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद श्री चौधरी ने समर्थकों के साथ जमकर होली खेली और होली के गाने पर झूमे। उन्होंने सभी को रंग, गुलाल लगाकार मिठाइयां बांटी और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर सुभाष रवानी, गिरधारी महतो, आशीष तिवारी, नरेश महतो, रमाशंकर तिवारी, राकेश ग्याली, गोपाल महतो, प्रदीप महतो, मिथलेश चौहान, अजीत पासवान, व्यास पांडेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...