कटिहार, मार्च 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रंगोत्सव से पहले ही कटिहार शहर से लेकर ग्रामीण बाजार तक पूरी तरह फगुआ के रंग में रंग चुके हैं। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। होली को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार चार मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। चंद्रग्रहण के कारण जिले में बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं गुजिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक पकवान बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। बाहर शहरों में काम करने वाले लोग भी परिवार के साथ होली मनाने घर लौटने लगे हैं, जिससे गांवों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में बच्चों की बढ़ी चहल-पहल बाजारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.