कटिहार, फरवरी 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फागुन की दस्तक के साथ ही जिले के बाजारों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों तक फगुआ की बयार बह रही है। रंग-गुलाल, पिचकारी, टोपी और तरह-तरह के होली आइटम से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। परदेश में काम करने वाले लोग भी त्योहार मनाने घर लौटने लगे हैं, जिससे बाजारों की रौनक और बढ़ गई है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार रंग-गुलाल के व्यापार में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। कटिहार से न केवल जिले के विभिन्न हिस्सों में बल्कि आसपास के जिलों के बाजारों में भी रंग और गुलाल की आपूर्ति की जाती है। मंगल बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान को देखते हुए इस बार हर्बल गुलाल की मांग अधिक है। देशी उत्पादों की ओर भी लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.