गंगापार, मार्च 3 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धोकरी गांव में बीते सोमवार की रात बिरहा का आयोजन किया गया। गायकों ने एक दूसरे के प्रति किए गए चुटिले संवाद से दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले बिरहा मुकाबले का मौजूद लोगों का जमकर मनोरंजन किया। आयोजित बिरहा मुक़ाबला रीनू रोशनी व सुरेश इलाहाबादी के बीच हुआ। बिरहा गीतों के माध्यम से दोनों ने एक दूसरे को जवाब दिया।फगुआ व बिरहा गीतों के बीच फूलों की होली खेली गई। ग्रामीणों ने अबीर-गुलाल भी खूब उड़ाए। कार्यक्रम स्थल पर हर तरफ उत्साह का माहौल छाया गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई भी दी। एक-दूसरे को गुजिया का मिष्ठान खिलाकर लोगों का मुंह मीठा किया गया। ग्राम प्रधान विकास यादव ने कहा कि होली नफरतों को खत्म करती है। भेदभाव व कटुता को दूर करती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.