कौशाम्बी, मई 1 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सराय अकिल क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे के पास बना सार्वजनिक शौचालय लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण सरकारी धन से कराया गया, लेकिन अधिकतर समय उस पर ताला लटका रहता है। इससे बाजार आने वाली महिलाओं व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत के फकीराबाद मोहल्ले में लाखों रुपये की लागत से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण के बाद से शौचालय की देखरेख के लिए कर्मचारी भी नियुक्त है, लेकिन वह कभी मौके पर नजर नहीं आता। आरोप है कि सालभर से शौचालय में लगातार ताला बंद है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.