इंदौर, अप्रैल 10 -- महाकुंभ से सुर्खियों में आई मध्य प्रदेश की तथाकथित 'वायरल गर्ल' मोनालिसा अब गंभीर कानूनी विवादों में घिर गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच रिपोर्ट ने पूरे मामले में को नया मोड़ दे दिया है। जांच में पता चला है कि मोनालिसा विवाह के समय नाबालिग थी। इसके बाद मोनालिसा के पति फरमान पर पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद फरमान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। आयोग की जांच के मुताबिक, पारधी जनजाति से जुड़ी मोनालिसा की उम्र शादी के वक्त 18 वर्ष से कम थी। यह विवाह 11 मार्च 2026 को केरल में संपन्न हुआ था। शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रथम दुबे की ओर से 17 मार्च 2026 को आयोग में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद गठित जांच दल ने केरल से लेकर महेश्वर तक दस्तावेजों की गहन पड़ताल की।दस्तावेजों ने...