नई दिल्ली, मार्च 2 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच फंसे भारतीयों को वहां से निकालने की कवायद शुरू हो गई है। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो मंगलवार को 10 विशेष उड़ानों का परिचालन शुरू करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए नियमित उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इस बीच, एयर इंडिया ने 03 मार्च की आधी रात तक पश्चिम एशिया के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द रखने की बात कही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इंडिगो ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा से 3 मार्च को 10 विशेष उड़ानों के परिचालन की योजना बनाई है। हालांकि, इन उड़ानों को अभी नियामकीय मंजूरी मिलनी शेष हैं। एयरलाइन जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से लगातार संपर्क में है। यह भी पढ़ें- युद्ध में फंसे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, UAE ने किया स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम मंत्रालय की प...