फंसे कर्ज से 3500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य
नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 में फंसे कर्ज की वसूली से 3,500 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने का लक्ष्य रखा है। इससे उसके बही-खाते को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ कल्याण कुमार ने कहा, हमारे पास तकनीकी रूप से बट्टे खाते में डाली गई राशि करीब 32,000 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने ऐसे ऋण खातों से 2,270 करोड़ रुपये की वसूली की। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भी बट्टे खातों से 2,300 से 2,500 करोड़ रुपये की वसूली होगी और यह हमारे लाभ को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.