मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी में ठगी का एक मामला सामने आया है। एक किसान का एटीएम कार्ड मशीन में फंसाकर जालसाजों ने चालाकी से उनके खाते से 75 हजार रुपये उड़ा लिए। डुमरी रोड के निवासी पीड़ित भानू प्रताप ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि 2 मई को करीब 11 बजे दिन में महावीर स्थान चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गया था। मशीन में कार्ड डाला, लेकिन वह अंदर ही फंस गया। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उन्हें मशीन पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- लाखों की ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत पीड़ित ने जब उस नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि कार्ड निक...