दरभंगा, मई 16 -- संजय लाला,दरभंगा। सकतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम फंदे पर लटकी 17 वर्षीया युवती पर नजर पड़ने पर वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल की टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद तहकीकात करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टंम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजन उसके प्रेमी पर उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टन हाउस परिसर में मौजूद मृतका के भाई के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी बहन घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से करीब 50 मीटर दूर जलावन रखने वाली झोपड़ी में उसका का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक यु...