समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के वारी गांव में शनिवार की सुबह एक युवती ने घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से खोल कर नीचे उतारा तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान गांव के दिनेश कमती की पुत्री गमगम कुमारी (18) के रूप में की गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की माता पिता मंद बुद्धि के हैं। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वैसे पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.