फंदे से लटक कर युवक ने कर ली खुदकुशी
बेगुसराय, सितम्बर 1 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर- तीन पंचायत अंतर्गत गोनूचक भीठ के वार्ड संख्या 11 में मंगलवार को एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गोनूचक गांव निवासी विजय पंडित के 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। मृतक के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि प्रिंस कुमार पिछले कुछ दिनों से विक्षिप्त स्थिति में था। पिछले 6 महीने से उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह घर के अंदर फंदे से लटका उसका शव पाया गया। घटना के बाद मामले की सूचना बछवाड़ा थाने की पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय व एसआई गितेंद्र उपाध्याय समेत सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की गहन जांच- पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.