जौनपुर, अगस्त 12 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत वाहन चालक ने अस्पताल के टैरेस पर स्थित शौचालय में फंदा से लटककर मौत की घटना को अंजाम दिया था।मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज़ कर ली है। मृतक के पिता समर बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र नितिन सिंह तेज बहादुर सेवा अस्पताल में वाहन चालक था।उसे अस्पताल संचालक डाक्टर पिता और उनके बेटे, बहू ने साजिश रचकर हत्या करवा दी है।घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा किंतु पुलिस को सूचना देकर कमरे का दरवाजा खोल दिया गया था।मृतक नितिन सिंह का शव फंदे से लटक रहा था।मौके की परिस्थिति देखने से हत्या कर शव लटकाने का संदेह हो रहा था।मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली ...