बाराबंकी, मार्च 27 -- असंद्रा। थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में एक युवक ने पटरंगा पुलिस पर प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद 12 फरवरी को उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया था। उसे गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने पटरंगा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। 12 फरवरी को लगाया था फंदा: ढेमा गांव निवासी सुहेल (22) ने 12 फरवरी को घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। परिजनों ने गंभीर दशा में उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।महिला वेटर से अभद्रता के आरोप में दर्ज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.