फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका, दोनों की मौत
दरभंगा, जून 6 -- संजय लाला,दरभंगा। प्रेम प्रसंग को लेकर दिल्ली में नौकरी कर रहे प्रेमी और मधुबनी की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने गत 27 मई को एक ही समय पर फंदे से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया था। घटना में प्रेमी की दिल्ली में ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर हालत में इलाज करा रही प्रेमिका ने गुरुवार देर रात डीएमसीएच में दम तोड़ दिया। बेंता थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका की मां ने शुक्रवार को बताया कि वे खुद दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती हैं। उनकी बेटी मधुबनी जिले स्थित अपने गांव में दादी के साथ रहती थी। वह दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र निवासी गौरव से प्रेम करती थी। गौरव दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहता था और जगतपुरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.