सहरसा, फरवरी 21 -- महिषी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के झाड़ा पंचायत स्थित टिकोलवा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नीरज सादा की करीब 20 वर्षीय पत्नी कुंती देवी का शव उसके ससुराल स्थित घर में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी का माहौल बन गया और देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि सुबह पड़ोस की एक महिला कुंती देवी को जगाने के उद्देश्य से उसके घर पहुंची थी। दरवाजा खोलने पर उसने कुंती को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार एवं पीएसआई शिल्पी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय स्तर पर मृतका द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा की जा रही है, हालांकि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.