गोरखपुर, अप्रैल 22 -- ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार देर रात विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम भेज दी। उधर, बेटी की मौत पर आए मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवरिया जिले के जगरनाथपुर निवासी सुप्रीया (24) की शादी ककरही गांव निवासी अजय शुक्ला से चार वर्ष पहले हुई थी। दंपति की डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे सुप्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं पास में उसकी डेढ़ साल की बेटी भी मौजूद थी।बताया जा रहा है कि फंदे से लाश लटकी थी, लेकिन परिजनों ने नीचे उतार दिया था। ससुराल पक्ष की ओर से स्पष्ट जानकारी न दिए जाने के कारण मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.