एक संवाददाता, जून 28 -- बिहार के पूर्णिया जिले में दंपती की लाश फंदे से लटकती मिली है। दंपती की बेटी ने अपने बड़े भाई पर माता-पिता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है। यहां केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित हेम कॉलोनी मुसहरी में रविवार की सुबह एक वृद्ध दंपति का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय गुलर ऋषि एवं उनकी 60 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस निरीक्षक एवं सीएफएस टीम को दी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह तथा सीएफएस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर...