लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- लखीमपुर। थाना मितौली क्षेत्र के गांव उमरापुर निवासी एक महिला मंगलवार की शाम गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। बताते हैं कि जब महिला ने फंदा लगाया तो आसपास के लोगों ने उसे देख दिया और फौरन उसे फंदे से नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को आनन-फानन में इलाज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मितौली क्षेत्र के गांव उमरापुर निवासी मेवालाल की 50 वर्षीय पत्नी अनीता ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार की शाम गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटकने का प्रयास किया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारा और मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन अनीता को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्...