मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा (अख्तियार) में गुरुवार सुबह घर में गमछा के फंदे से लटका युवक का शव मिला। मृतक शैलेंद्र कुमार सिंह (35) था। सूचना पर थानेदार कुणाल कुमार कश्यप मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की भाभी किरण देवी ने पुलिस को बताया कि सुबह में अपने लड़के को चाय लेकर देवर के कमरे में भेजी। वहां पहुंचा तो फंदे से लटका शव देखकर पुत्र ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किरण देवी ने पुलिस को बताया कि देवर शैलेंद्र कुमार सिंह साल 2023 में अख्तियारपुर निवासी सुरेश सिंह से जमीन बेची थी। सुरेश के पास लाखों रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.