अररिया, मार्च 23 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड नंबर 06 में सोमवार की सुबह 38 वर्षीया विवाहिता का शव की फंदे से लटका मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतका अख्तरी खातुन पिपरा विजवार वार्ड नंबर 06 निवासी मो अफसर की पत्नी थी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। इस संबंध में मृतका के भाई सिकटी प्रखंड के बलीगढ़ गांव निवासी बाबुलिया ने बताया कि उनकी बहन अख्तरी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड नंबर 06 निवासी अफसर से हुई थी। जिससे उन्हें तीन संतान भी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन को पति सहित ससुराल वालों ने रविवार रात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.