सीतापुर, जनवरी 27 -- पिसावां। हरदोई के कोतवाली क्षेत्र निवासी अमन कुमार (20) की शादी करीब दो वर्ष पहले पिसावां के रजुआपुर निवासी मोनिका से हुई थी। तीन दिन पहले अमन ससुराल आया था। सोमवार को वह पत्नी मोनिका से खेत की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आया। बाद में पडोस के कपूरपुर गांव मे चिलवल के पेंड से दुपट्टा के फंदे के सहारे अमन लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची मोनिका ने पति अमन कुमार आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार कर चाचा उमाशंकर की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचर। जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पिसावां थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.