अररिया, फरवरी 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में मंगलवार की दोपहर घर में फंदे पर झूलती 32 वर्षीय महिला का शव देखकर कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने महिला की हत्या का आरोप उनके पति पर लगाया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है। मृतका उसकी पहली पत्नी थी। सूचना पर नरपतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना की पूरी जानकारी ली। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका विभा देवी गोड़राहा विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी संतोष यादव की पत्नी थी। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विभा देवी का मायका भरगामा प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत के वार्ड संख्या दो में है। उनकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व गोड़राहा विशनपुर पंचायत के संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.