अररिया, जुलाई 7 -- जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र के गोगरा गांव में रविवार की दोपहर बांस की झाड़ी में फंदे से लटका एक विवाहिता का संदिग्ध शव मिलने के मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। घटना को लेकर मृतका के पिता तारण निवासी असीफुल द्वारा जोकीहाट थाना में एक लिखित आवेदन देकर कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में मृतका तैय्यबा खातून के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने तैय्यबा की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए बांस की झाड़ी में फंदे से लटका दिया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार इधर जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस न...