हाथरस, मई 13 -- सादाबाद। कोतवाली सादाबाद के मोहल्ला बरीवाला में बुधवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घंटो तक हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर हंगामा शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला बरीवाला निवासी मालती पत्नी राहुल का शव बुधवार को अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि तीन साल पहले महिला की बड़ी धूमधाम के साथ राहुल के साथ शादी हुई थी। मगर बुधवार को जब घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- कलान में नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप मालती का मायका गागनी जिला फिरोजाबाद की रहने वाली थी। परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित ...