लखनऊ, अप्रैल 2 -- बिजनौर थाना क्षेत्र के मुल्लाही खेड़ा में बुधवार को अनुराधा (35) का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला। अनुराधा कई साल से मानसिक बीमारी से परेशान थी। पुलिस के मुताबिक पति राज कपूर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान पर चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी अनुराधा (35), बेटा अर्तिक (12) व पिता मैकूलाल घर थे। पिता ने फोन कर बताया कि अनुराधा का शव दुप्पटे के सहारे लोहे की पाइप से लटका है। राज कपूर घर पहुंचे पुलिस को सूचना दी। राज कपूर ने बताया कि उसकी शादी 2007 में हुई थी और 2009 से अनुराधा मानसिक रूप से बीमार थी। इलाज चल रहा था। उसके दो बेटे अनुराज (15) व अर्तिक (12) है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.