गोरखपुर, अगस्त 20 -- जंगल धूसड़, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव में गुरुवार को 60 वर्षीय राजगीर मिस्त्री ऋषिकेश का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।घटना के समय ऋषिकेश घर पर अकेले थे। उनका बड़ा बेटा श्याम सुंदर और छोटा बेटा राजेश काम पर गए थे, जबकि बड़े बेटे का परिवार भी घर पर नहीं था। बताया जाता है कि ऋषिकेश की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे राजेश की शादी नवंबर में तय थी। अचानक हुई घटना से परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों के अनुसार ऋषिकेश को शराब पीने की लत थी और इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन वह काम पर नहीं गए थे और घर पर ही रुके थे। मौके पर मौजूद उनके बुजुर्ग पिता रामदेव गहरे सदमे में थे और कुछ बोलने की स...